अन्तरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर:-
पिछले 9 माह से अन्तरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्द ही धरती पर लौट सकते हैं। नासा ने इसकी घोषणा की है। नासा द्वारा भेजे गए दोनों अन्तरिक्ष यात्री पिछले 9 माह से अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। उनकी वापसी को लेकर नासा ने कहा कि स्पेसएक्स क्रू-9 की अन्तरिक्ष से लेकर धरती तक का सीधा प्रसारण होगा। नासा की जानकारी के अनुसार, बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जिस विमान से धरती पर लौट रही हैं वह यान 18 मार्च की शाम 6 बजे तक धरती पर लौटेगा। नासा और उसका साझेदार स्पेसएक्स दोनों ने मौसम को लेकर कई घंटों तक चर्चा की। जिससे अन्तरिक्ष स्टेशन से यान की धरती पर सफलतापूर्वक वापसी हो सके।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के स्थान पर चार नए अन्तरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रू-10 मिशन के तहत अन्तरिक्ष यात्री उनकी जगह लेंगे। दोस्तों साथ में बताते चलें कि बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स बोईंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से 5 जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों सिर्फ 1 सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन यान में हीलियम रिसाव और वेग में कमी के कारण ये 9 माह से अन्तरिक्ष में फंसे हुए हैं। दोनों यात्री अमेरिकी समयानुसर 17 मार्च की रात 10:45 बजे धरती की ओर निकलेंगे और 18 मार्च शाम 6 बजे तक धरती पर पहुँच सकते हैं। जबकि उस समय भारत में 19 मार्च की सुबह 3:30 बजे का समय हो रहा होगा। साथ ही बहुत कुछ मौसम पर भी निर्भर करेगा।
अन्तरिक्ष में सुनीता विलियम्स के अनुसार, बोईंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में एक नई समस्या होने की बात सामने आ रही है। बुच विल्मोर ने भी कहा कि उन्होने इस स्पेसक्राफ्ट में अलग तरह की आवाजें सुनी हैं।
कौन हैं सुनीता विलियम्स :-
सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के यूक्लिड में 19 सितंबर, 1965 को हुआ था। 1983 में भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली और 1987 में अमेरिकी नौसेना अकादमी में प्रवेश लिया। साल 1995 में फ्लॉरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी से इंजीनियरिंग प्रबंधन में परास्नातक की डिग्री ली। सुनीता विलियम्स का टर्निंग पॉइंट तब आया जब 1998 में एक बार वह नासा के अन्तरिक्ष यात्री कार्यक्रम में शामिल हुई जिसके लिए रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी ने सुनीता विलियम्स को ट्रेनिंग दी। 1998 में उन्हे अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया। पहली बार 9 दिसम्बर 2006 को उन्होने एक साथी के साथ अन्तरिक्ष में उड़ान भरी। तब उन्होने 29 घंटे, 17 मिनट की उड़ान भरी थी और महिला क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 22 जून 2007 को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर उनका अन्तरिक्ष यान लौटा था।
सुनीता विलियम्स 6 जून, 2024 को अपनी तीसरी अन्तरिक्ष उड़ान पर हैं, वह अपने अन्तरिक्ष साथी बुच विल्मोर के साथ इंटेरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची और फिर स्पेसक्राफ्ट में खराबी आ गई। उनकी यात्रा सिर्फ 8 दिन की थी।