एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को एप्पल का नया सीओओ नियुक्त किया (2025): इस नियुक्ति ने वैश्विक नेतृत्व में एक और भारतीय मूल के व्यक्ति की धमक दिखा दी है। Always Right or Wrong.
एप्पल कंपनी ने भारतीय मूल के सबीह खान को सीओओ नियुक्त किया है: वैश्विक नेतृत्व में एक और भारतीय की होगी धमक:
भारतीय मूल के एक और व्यक्ति ने वैश्विक कॉर्पोरेट नेतृत्व की ऊँचाइयों को अपने नाम कर लिया है। इस बार नाम है सबीह खान का, जिसने दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक कही जाने वाली Apple ने अपना नया Chief Operating Officer यानि COO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय मूल के पेशेवरों की विश्व मंच पर बढ़ती भूमिका को भी दर्शा रही है। सबीह खान का नाम भी उन विशिष्ट भारतीयों में शामिल हो चुका है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट दुनिया में सर्वोच्च पदों को भी हासिल कर लिया है।
सबीह खान कौन हैं ?
सबीह खान का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन उनके जीवन का ज़्यादातर समय अमेरिका में ही बीता। उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका में पूरी की साथ ही इंजीनियरिंग तथा बिजनेस मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा भी प्राप्त की। Apple कंपनी में उनका सफर लगभग दो दशकों का रहा है तथा इस दौरान उन्होंने कंपनी की सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल ऑपरेशंस जैसे जटिल क्षेत्रों में अपनी विशेष भूमिका अदा की। देखा जाये तो सबीह खान की खासियत यह रही है कि वे पर्दे के पीछे रहकर काम करने में हमेशा विश्वास करते हैं, लेकिन उनके कार्यों का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से Apple कंपनी के उत्पादों और उनकी उपलब्धता पर स्पष्ट रूप से दिखता है। कुछ समय पहले जब COVID-19 महामारी के दौरान वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बड़ी मात्रा में बाधित हो रही थीं, तब सबीह खान की नेतृत्व क्षमता ने Apple कंपनी को उत्पादन और वितरण में स्थिर बनाए रखा था।
एप्पल कंपनी के लिए सीओओ की कितनी भूमिका:-
सीओओ यानी Chief Operating Officer, जो कंपनी के दैनिक संचालन, उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सबसे बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल कर रखता है। यह पद CEO के बाद किसी भी कंपनी में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है।
सीओओ सबीह खान की प्रमुख उपलब्धियाँ पर एक नजर:-
- कंपनी की स्थायी आपूर्ति श्रृंखला निर्माण – उन्होंने Apple कंपनी के निर्माण और आपूर्ति नेटवर्क को इस प्रकार से डिज़ाइन किया है कि वह पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और कार्बन-न्यूट्रल दिशा में काफी हद तक अग्रसर हो।
- कंपनी के लिए COVID-19 प्रबंधन – महामारी के दौरान वैश्विक आपूर्ति संकट के समय में जब उन्होंने Apple कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया को बिना किसी बड़े व्यवधान के संभाला था।
- कंपनी का चीन के बाहर निर्माण विस्तार होना – Apple कंपनी की रणनीति के तहत वियतनाम, भारत और अन्य देशों में उत्पादन बढ़ाने के पीछे भी सबीह खान की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय भूमिका रही है।
भारतीय लोगों का वैश्विक नेतृत्व में बढ़ता हुआ दबदबा:-
सीओओ सबीह खान की नियुक्ति एक और उदाहरण है कि भारतीय मूल के पेशेवर किस तरह से वैश्विक कंपनियों में नेतृत्व की एक अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले इंदिरा नूई ने पेप्सिको को एक दशक तक सफलतापूर्वक और विकास की ओर संभाला। सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को एक नई ऊँचाई तक सही दिशा में पहुँचाया और सुंदर पिचाई ने गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट दोनों का ही अच्छे से नेतृत्व किया।
भारत के लिए क्या मायने रखती है सबीह खान की नियुक्ति ?
- भारत की वैश्विक पहचान और गर्व का अनुभव – यह नियुक्ति भारत के लिए एक गर्व और उत्साह का क्षण है, क्योंकि इससे यह तो स्पष्ट रूप से साबित होता है कि भारतीय पेशेवरों में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की विशेष क्षमता है।
- सबीह खान भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा – भारत में लाखों छात्र और युवा जो तकनीक, इंजीनियरिंग या प्रबंधन की पढ़ाई बहुत अच्छे से कर रहे हैं, उनके लिए यह एक प्रेरणास्रोत साबित हो सकता है।
- एप्पल की Make in India को दिया गया बल – Apple कंपनी की भारत में निर्माण गतिविधियाँ, जिसमें सबीह खान की विशेष भूमिका रही है, भारत की Make in India पहल को अप्रत्यक्ष समर्थन देती दिख रही है।
इसका निष्कर्ष:-
भारतीय मूल के सबीह खान की COO के रूप में नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत योग्यता और मेहनत का सम्मान करती है, बल्कि यह भारतीय प्रतिभा की वैश्विक मान्यता का भी प्रतिकात्मक रूप से सिद्ध करती है। आज जब दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की कमान भारतीय मूल के लोगों के हाथों में है, तो यह हमें दर्शाता है कि भारत की शिक्षा, संस्कृति और मूल्य वैश्विक नेतृत्व के लिए उपयुक्त नींव प्रदान कर रहे हैं। सीओओ सबीह खान का नाम अब उन महान भारतीयों की कतार में शामिल होता दिख रहा है जिन्होंने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई प्रदान की है। सीओओ सबीह खान अब वह नाम हो गया है जिसे भविष्य में सदियों तक याद किया जाएगा।
भारत में पत्रकारिता का इतिहास वर्षों पुराना है। उदन्त मार्तंड (1826) का इतिहास। जाने विस्तार से।
https://www.bhaskar.com/tech-auto/news/indian-origin-sabih-khan-becomes-coo-at-apple-135406780.html
